रुद्रपुर,31 दिसंबर (आरएनएस)। विधायक तिलकराज बेहड़ ने लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड अर्बन एस्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूयूएसडीए), ऊर्जा निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास योजनाओं को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बुधवार को विधायक कार्यालय में आयोजित बैठक में बेहड़ ने कहा कि शहर में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों का निर्माण हॉट मिक्स से कराया जाएगा। उन्होंने जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही आगाह किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह ने क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण अप्रैल 2026 तक पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में यूयूएसडीए के सहायक अभियंता पवन टोलिया, लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद बल्लभ भट्ट व विनोद चंद्र सनवाल, कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद आसिफ और ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता ओम कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

