रुद्रपुर,31 दिसंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 50 चालान किए गए और कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने यह अभियान चलाया। एआरटीओ ने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। अभियान में उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिम्पल सिंह, गौरव खाती, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

