रुद्रपुर,31 दिसंबर (आरएनएस)। नए साल को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। मंगलवार को लालपुर में चेकिंग के दौरान एक ढाबा संचालक को ग्राहकों को शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से शराब की बोतल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद पुलिसकर्मियों के साथ होटल-ढाबों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गुड्डू टी स्टाल व ढाबे पर छापेमारी की गई, जहां संचालक ग्राहकों को प्लास्टिक के गिलास में शराब पिला रहा था। पुलिस के पहुंचते ही शराब पी रहे लोग फरार हो गए, जबकि ढाबा संचालक गंगा राम उर्फ गुड्डू को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

