बिलासपुर 2 जनवरी 2026(आरएनएस) कोनी स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय जाने का मार्ग खस्ताहाल है। इसी साल से वेटनरी स्टूडेंट के लिए कालेज की पढ़ाई शुरू होने वाली है, ऐसे में कालेज प्रबंधन ने जल्द ही सड़क निर्माण की मंजूरी ले ली है। करीब एक करोड़ 90 लाख खर्च कर सड़क, स्ट्रीट लाइट और डीन बंगला बनाया जाएगा। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।अधिकारियों के अनुसार जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।बताया जा रहा है कि जल्द ही यहां प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्त होगी और प्राथमिक स्तर पर कालेज संचालित किया जाएगा। राज्य का दूसरा पशु चिकित्सा कालेज जल्द ही संचालित होगा। इसकी कवायद तेज हो चुकी है। कालेज में निर्माण कार्य खत्म होने के बाद सड़क और बिजली की व्यवस्था की जा रही है। खास मार्ग बेहद खस्ताहाल है. इसके निर्माण के लिए यूनिवर्सिर्टी द्वारा 190 करोड़ का टेंडर किया गया है। सड़क निर्माण में 50 लाख खर्च होंगे।
900 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी
यह मुख्य सड़क से जोड़ी जाएगी। साथ ही शोल्डर के तौर पर दोनों ओर 9 जिसमें 12 मीटर चौड़ाई और नौ सौ मीटर लंबीसड़क बनेगी। खास बात यह है कि कोनी स्थित 40 एकड़ जमीन पर 28 करोड़ की लागत से दाउ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के तहत कालेज का निर्माण किया गया है। इस साल से वेटनरी कालेज में एडमिशन भी शुरू होगा।
## करीब 1.90 करोड रूपए की लागत से निर्माण कार्य होना है।टेंडर किया गया है।लेकिन अभी ठेकेदार नहीं आए है। सड़क, स्ट्रीट लाइट और एक रेसीडेंशियल बंगला भी बनाया जाना है।
– के के मुखर्जी, डीन,
– पशुचिकित्सा महा.बिलासपुर

