कुशीनगर, 02 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के कसया एसडीएम डा. संतराज सिंह बघेल के आदेश के क्रम में ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लेखपाल के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रस्तुत मामलों में से दो वरासत प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जबकि शेष मामलों को नियमानुसार निस्तारण प्रक्रिया में डाल दिया गया। कारखाना महुअवा गांव में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में श्रम विभाग द्वारा ग्रामीणों के श्रम कार्ड भी बनाए गए। चौपाल में मीरा देवी द्वारा रास्ता विवाद का मामला उठाया गया। इसके साथ ही चकरोड व नाम सुधार से जुड़े प्रकरण भी ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए। लेखपाल सुनील कुशवाहा ने कहा कि गांवों में जन चौपाल व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। सरकार की मंशा है कि समस्याओं का समाधान उपस्थित ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति से कराया जाए। जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव ने ग्रामीणों से अपील किया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए आपसी विवाद की बजाय प्रशासन को अवगत कराएं। अधिकारियों के निर्देशानुसार समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मी बाल किशुन, महेन्द्र भारती व ग्रामीण सोनू, राजेश यादव, मोतीलाल, छोटे अली, विजय चौधरी, राजूल अली, आलिम अली, सुशीला देवी, मुरारी प्रजापति, जहीर अली, संगीता देवी, नीता देवी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

