कोलकाता 2 जनवरी (आरएनएस)। नववर्ष के जश्न को लेकर जहां आमतौर पर युवा वर्ग दोस्तों के बीच ही सीमित रहता है, वहीं इस बार फोर्ट ओएसिस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एफओएओए) ने एक अलग और प्रेरक उदाहरण पेश किया. एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित न्यू ईयर ईव कार्यक्रम में बुजुर्गों को विशेष सम्मान और तवज्जो दी गयी. इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने एक साथ हिस्सा लिया. तीन वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तक सभी ने फैशन शो, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद लिया. डीजे और विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम का उद्देश्य पीढिय़ों को जोडऩा और बुजुर्गों के अनुभव व आशीर्वाद को उत्सव का केंद्र बनाना रहा. एसोसिएशन की अध्यक्ष विजया भाटिया ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया.


















