देहरादून 2 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अंकिता भंडारी प्रकरण पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस का पुतला भी दहन किया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और निरंतर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार उत्तराखंड के चौहमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेसी पार्टी के नेता भाजपा नेताओं की छवि खराब करने के लिए उनका नाम अंकिता हत्याकांड से जोड़ रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करता है। मकवाना ने कहा कि दो लोगों की आपस की ऑडियो पर बातचीत को वीडियो के माध्यम से प्रचारित करके सनसनी फैलाने वालों को एसआईटी और पुलिस को अपने साक्ष्य प्रस्तुत देने चाहिए। संत शिरोमणि रविदास विश्व महापीठ के संबंध में काफी समय से भाजपा नेताओं बीच विवाद भी सभी को पता है। कहा कि कांग्रेस अंकिता हत्याकांड का राजनीतिकरण कर रही है। मौके पर मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र घेल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजेश राजोरिया, राजीव राजौरी, नीतू वाल्मीकि, योगेश घाघट, मदन वाल्मीकि, विशाल बिरला, विशाल अनंत, मोती राम, अनिका छेत्री, अनीता वाल्मीकि, कृष्णा चौहान, गौरव चौहान, मनोज खैरवाल, अशोक कुमार, कमल कन्नौजिया, दौलत मकवाना, बॉबी कुमार, राजेंद्र मचल मंडल, अनिल कुमार, अमन कुमार, विनोद घाघट, सुनील कुमार मेहंदी, संयम कुमार, राजीव चौहान, सतपाल जाटव, मोहम्मद शाहिद, राहुल वाल्मीकि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

