देहरादून 2 जनवरी (आरएनएस)। मेजर जनरल संजय शर्मा(वीएसएम) ने कहा है कि छात्र और शिक्षक मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें। शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में हुए वार्षिक सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है और सशक्त राष्ट्र के लिए युवाओं का उत्कृष्ट शिक्षण व प्रशिक्षण आवश्यक है। अति विशिष्ट अतिथि विधायक राजपुर रोड खजान दास ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। डॉ. अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान के लिए डीएवी परम रक्तवीर नायक अवॉर्ड दिया गया। पुरस्कार वितरण में शिक्षा, खेल, एनएसएस, एनसीसी तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी पुरस्कृत किए गए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

