देहरादून 2 जनवरी (आरएनएस)। रिंग रोड पर सूचना भवन के सामने आयोजित उत्तराखंड कौथिग ट्रेड महोत्सव में शुक्रवार को लोगों ने स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र, घरेलू सामग्री और खान पान के स्टॉलों पर खरीदारी की। यह महोत्सव इमेज इवेंट्स और उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूहों की भी इसमें सक्रिय भागीदारी रही। इससे स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी सीधा लाभ मिल रहा है। इमेज इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रावत ने बताया कि कौथीग ट्रेड महोत्सव 11 जनवरी तक चलेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

