पिथौरागढ़ 2 जनवरी (आरएनएस)। खेल महाकुंभ में 4 जनवरी रविवार को विधायक चैंपियनशिप का आयोजन होगा। खंड विकास अधिकारी बेरीनाग बसंत पांडे और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौहान ने बताया कि बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेता प्रतिभागियों को डीबीटी के माध्यम पुरस्कार राशि दी जाएगी और कार्यक्रम में मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

