पिथौरागढ़ 2 जनवरी (आरएनएस)। जनपद में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देख पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कनालीछीना के छडऩदेव में थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव, फर्जी कॉल व लिंक से सावधानी, ओटीपी/बैंक डिटेल साझा न करने, सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षा के बारे में बताया। साथ ही साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 या फिर नजदीकी थाने में सूचना देने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

