पिथौरागढ़ 2 जनवरी (आरएनएस)। पत्नी को भरण-पोषण की निर्धारित राशि का भुगतान न करने पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के वाहन की कुर्की की। उपनिरीक्षक हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम घटनाक्रम स्थित आनंद सिंह थापा के आवास पर पहुंची और वाहन कुर्क करने की कार्रवाई की। डांगी ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना किए जाने के कारण संबंधित के खिलाफ कुर्की वारंट जारी हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

