हल्द्वानी 2 जनवरी (आरएनएस)। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर एक सफाई कर्मी से मारपीट और अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में जीआरपी ने कैंटीन संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजेंद्रनगर राजपुरा पड़ाव निवासी अनिल कुमार ने जीआरपी थाने में दी तहरीर में लिखा कि वह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि बीती 26 दिसंबर की रात करीब साढ़े दस बजे स्टेशन परिसर में स्थित कैंटीन संचालक ने उसे बुरी तरह पीटा और अपमानजनक शब्द कहे। थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि मामले में कैंटीन संचालक आकाश एवं नन्हे के खिलाफ तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

