हल्द्वानी 2 जनवरी (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने नए साल पर वनवासी बच्चों को गर्म कपड़े और उपहार बांटे। उन्होंने टांडा जंगल स्थित खत्तों में पहुंचकर नए साल पर उपहार के रूप में गर्म कपड़े, जैकेट, टोपियां, चप्पल व खाद्य सामग्री बांटी। खत्तों में रह रहे लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। नए साल में उनकी मदद के लिए संस्थाओं व लोगों के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर लोगों ने आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

