हल्द्वानी 2 जनवरी (आरएनएस)। राजकीय एलटी समायोजित, पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच की बैठक शुक्रवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में हुई। यहां शिक्षकों ने कहा कि बेसिक की सेवा जोड़ते हुए चयन प्रोन्नत वेतनमान देने में देरी की जा रही है। इस पर सभी ने नाराजगी व्यक्त की। मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाण्डे ने कहा कि 16 साल से संघर्षरत रहने के बाद भी शिक्षकों की जायज मांग का हल नहीं हो पाया है। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ.रवि शंकर गुंसाई और मंत्री भारतेन्दु जोशी ने कहा कि संगठन की शनिवार को देहरादून में हो रही प्रान्तीय बैठक में इस एक सूत्रीय मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पूर्व प्रान्तीय महासचिव डॉ.सोहन सिंह माजिला ने इस जायज मांग की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अब इसमें वरिष्ठता को लेकर कोई विवाद नहीं रह गया है। प्रान्तीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण ने कहा कि मांगों को लेकर वह मुखर हैं। इससे पहले शिक्षक संघर्ष मंच के प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर फुलोरिया की अध्यक्षता और महासचिव सुजान बुटोला के संचालन में हुई बैठक में मुख्य अतिथि सहित राजकीय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित मण्डलीय पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में संघर्ष मंच के सलाहकार जेपी सिरोडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश पाण्डे, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय अध्यक्ष गोकुल सिंह मर्तोलिया, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, मंत्री राजू मेहरा, शिवराज बनकोटी, मदन गोस्वामी, नवीन जोशी, रविन्द्र कुमार, हेमा नेगी, कृष्णा बिष्ट, मनोज पाठक, मनोज जोशी, हरीश बिष्ट, गिरीश पनेरु, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

