बागेश्वर 2 जनवरी (आरएनएस)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद में दो न्याय पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 59 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 42 शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं शिविर में 845 लोगों ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया। एडीएम एनएस नबिया ने शिविर में अनुपस्थित रहने पर कृषि व स्वास्थ्य विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। प्राथमिक विद्यालय भनार तोली में आयोजित शिविर में विधायक पार्वती दास ने कहा कि सरकार लोगों को घर जाकर योजनाओंकी जानकारी देने का काम कर रही है। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी ने की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासन-प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। दोनों शिविरों में राजस्व, विकास, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

