बागेश्वर 2 जनवरी (आरएनएस)। कर्मी-तोली मोटर मार्ग का नाम अब हयात सिंह गडिय़ा के नाम होगा। इसके लिए सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है। इस पहल पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। गडिय़ा जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक थे। कपकोट के विधायक सुरेश गडिय़ा ने बताया कि मार्ग का नाम हयात सिंह गडिय़ा के नाम की कवायद लंबे समय से चल रही थी। अब सकार ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि हयात सिंह गढिय़ा जी का व्यक्तित्व वास्तव में ऐसा था, जो न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि जीवन को सही दिशा में ले जाने का मार्ग भी दिखाता है। उत्तराखंड प्रदेश में जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ उन्होंने अपने समर्पण और अथक परिश्रम से संगठन को मजबूत किया। भाजपा की जड़ों को सींचने का कार्य किया, जिसका फल आज हम सब देख रहे हैं। उन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा को ही अपना जीवन लक्ष्य बनाया। उन्होंने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर समाज, संगठन और राष्ट्र के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। यह त्याग और समर्पण आज के समय में दुर्लभ है। वे सादगी, अनुशासन और कर्मठता के प्रतीक थे। उनके विचार, उनका आचरण और उनका जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श है। उन्होंने जो मूल्य हमें दिए हैं, वे आने वाली पीढिय़ों को भी सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तोली की ग्राम प्रधान दुर्गा गढिय़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश गडिय़ाया, परिवार के सदस्य प्रदीप, कैप्टन कुंवर सिंह, मनीष सिंह गडिय़ा, कंचन सिंह, विष्णु सिंह, हवलदार बलवंत सिंह गडिय़ा, मोहन सिंह गडिय़ा ने खुशी जताई। विधायक सुरेश सिंह गडिय़ा के प्रति आभार जताया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

