चम्पावत 2 जनवरी (आरएनएस)। तीन हेड कांस्टेबल एएसआई पर पदोन्नत हुए हैं। एसपी और सीओ ने तीनों पुलिस कर्मियों को स्टार लगाया। लोहाघाट थाने में एसपी अजय गणपति और सीओ शिवराज सिंह राणा ने एक कार्यक्रम में संजय जोशी, लाल सिंह और वजीर चंद को स्टार लगाए। एसपी ने तीनों से पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

