चम्पावत 2 जनवरी (आरएनएस)। चम्पावत जिले के 17 आपदा पीडि़तों को 48 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। बीते मानूसन सीजन में इन लोगों के आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 17 आपदा प्रभावित परिवारों को 48 लाख रुपये दिए गए हैं। बताया कि दीपा देवी, पार्वती देवी, मोहन राम, कन्हैया राम, महेश राम, कृष्णा देवी, हेमा देवी, राजेन्द्र राम, हरीश राम, भगवती देवी, रणजीत सिंह, रमेश राम, दीपक कुमार, टुमकी देवी, जगत सिंह, निर्मल जोशी और तुलादत्त जोशी को निर्धारित मानकों के अनुसार डेढ़ से तीन लाख रुपये तक की सहायता राशि दी गई है। डीएम ने बताया कि स्वीकृत धनराशि पीडि़त परिवारों का पुनर्वास हो सकेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

