चम्पावत 2 जनवरी (आरएनएस)। टनकपुर में मिनी विकास भवन निर्माण के लिए 5.33 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। पहली किस्त के रूप में 2.13 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस धनराशि से टनकपुर में तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। जिसमें राजस्व, विकास, सामाजिक कल्याण, शिकायत निस्तारण समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

