काशीपुर 2 जनवरी (आरएनएस)। एक व्यक्ति ने प्राइवेट कंपनी प्रबंधन पर तीन माह से सैलरी नहीं देने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम लखनपुर निवासी सुरेश सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह केलाखेड़ा के ग्राम बद्रीपुर स्थित एक कंपनी में स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करता है। यहां उसे 30 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाती थी, लेकिन बीते तीन माह से कंपनी प्रबंधक ने उनको सैलरी नहीं दी है। प्रबंधक ने उनको सैलरी देने से मना कर दिया है। आरोप है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में भी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कंपनी प्रबंधक के हौसले बुलंद हैं। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

