काशीपुर 2 जनवरी (आरएनएस)। दुकान से हुई पानी की टोटी आदि चोरी के मामले में पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी मोनिश सैफी पुत्र मोहम्मददीन ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। उन्होंने बताया कि उसकी रामनगर रोड स्थित एसबीआई कृषि विकास शाखा के पास टू टाइल्स गैलरी के नाम से दुकान है। बीते बुधवार को साप्ताहिक बंदी के कारण वह शाम लगभग चार बजे दुकान को बंद कर घर चला गया था। गुरुवार की सुबह तब वह दुकान पर पहुंचा। जब शटर खोलकर दुकान के अंदर गए, तब देखा कि दुकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान अस्त-व्यस्त तथा टूटा-फूटा पड़ा हुआ था। दुकान में रखे वॉश बेसिन, लैट्रिन सीट आदि क्षतिग्रस्त थे और दुकान में रखे नलों की टोटियां, डाइवर्टर एवं मिक्सचर, जो कि पीतल के बने गायब थे। बताया कि उनकी दुकान रेलवे क्रासिंग के पास स्थित है। चोरों ने दुकान के पीछे रेलवे लाइन की तरफ बने वॉशरूम की दीवार काटी और उससे दुकान के अंदर घुसे होंगे। इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर की एक और दीवार काटी। चोर दुकान से ब्रांडेड कंपनी का सामान चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत छह-सात लाख रूपए है और 1500 नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

