पिथौरागढ़ 4 जनवरी (आरएनएस)। नगर में गायब 14 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। नगर में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका 14 साल का बेटा घर के पास से गायब हो गया है। प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी व ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई कमलेश जोशी ने सर्विलांस की मदद से बालक को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी कर बालक को परिजनों को सौंप दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

