पिथौरागढ़ 4 जनवरी (आरएनएस)। अवैध शराब की रोकथाम को लेकर जाजरदेवल पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने मडमानले के पास बगौर बैंड में परचून की दुकान में शराब बेचने पर दुकानदार अखुली निवासी हरीश सिंह कार्की को गिरफ्तार किया है। वहीं जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 88 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

