पिथौरागढ़ 4 जनवरी (आरएनएस)। धारचूला स्थित एसएसबी कैम्प गोठी में पुलिस ने एसएसबी के जवानों को मानव तस्करी व साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर जागरूक किया। बैठक के दौरान उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने जवानों को सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी के खतरों, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन धोखाधड़ी व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अनजान लिंक से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने जवानों से किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर उसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर में देने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

