पिथौरागढ़ 4 जनवरी (आरएनएस)। जनपद में यूनिक फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान बनेगी। एग्रीस्टैक योजना में किसान की फार्मर रजिस्ट्री डिजिटल माध्यम से तैयार की जाएगी। जिसमें किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, आय, ऋण, फसल की जानकारी और बीमा इतिहास के बारे में जानकारी होगी। अंत में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का काम नायब तहसीलदार व तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि किसानों की भूमि, फसल व अन्य आवश्यक सूचना का डाटा एकत्र किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ सीधे मिल सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

