पिथौरागढ़ 4 जनवरी (आरएनएस)। नगर के रोहित ओझा को भाजयुमो में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोडऩे और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर रोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर स्तर से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व व भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक बिशन सिंह चुफाल ,दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पन्त, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पन्त, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू धामी, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

