रुद्रपुर 4 जनवरी (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 45 वाहनों के चालान किए गए। शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अभियान चलाया। ट्रिपल राइडिंग में 20 वाहनों और बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाने पर 25 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 45 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। टीम में परिवहन उप निरीक्षक मनोज भंडारी, प्रवर्तन चालक पूरन बिष्ट रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

