देहरादून 4 जनवरी (आरएनएस)। कारगी चौक के पास एमएस गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्थापक डॉ. महेश कुडिय़ाल एवं डॉ. सुमिता प्रभाकर के संयोजन में आयोजित शिविर में 324 मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की। विधायक विनोद चमोली, पार्षद आलोक कुमार, रूचि रावत और रमेश ने शुभारंभ किया और पहल को सराहा। शिविर में 15 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। बीएडी, एनसीएस और पीएफटी आदि महत्वपूर्ण जांचें भी मुफ्त की गई। इस दौरान डॉ. नंदना द्विवेदी, सीआईएमएस के पैरामेडिकल स्टाफ, एनसीसी और नर्सिंग छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

