देहरादून 4 जनवरी (आरएनएस)। प्रेमनगर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा महिला विधायकों की चुप्पी पर सवाल उठाए। कहा कि वीआईपी के नाम के खुलासे को लेकर उत्तराखंड सड़कों पर है, लेकिन भाजपा महिला विधायकों ने चुप्पी साध है, जो बेहद अफसोसनाक है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग उठाई। इस दौरान युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित खन्ना, जितेंद्र तनेजा, सुशीला शर्मा, संगीता और ज्योति चौधरी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

