देहरादून 4 जनवरी (आरएनएस)। कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था की ओर से आयोजित ग्रामवासी मिलन समारोह कार्यक्रम में गांव के उत्थान को लेकर चर्चा की गई। रविवार को कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष हर्ष सिंह रावत ने बताया कि हमारे कठुली गांव में तीन ग्राम सभाएं हैं। कहा कि भविष्य में गांव के कार्यक्रमों को भव्य रूप देने, युवाओं को रोजगार के लिए के प्रयास किए जाएंगे। गांव के उद्यमी ताजन सिंह नेगी, संस्था के महासचिव सिताब सिंह राणा, बंशी लाल, कलम सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, पूर्ण सिंह नेगी, शोभन सिंह, रूप सिंह, अंजू सिंह, अमर सिंह, उमा रावत, सुमित्रा राणा, लक्ष्मी देवी, सुनीता थपलियाल और वीरेंद्र नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

