बिलासपुर ,5 जनवरी 2026(आरएनएस) व्यापार विहार से आगे रेल्वे स्टेशन को जाने वाली सड़क स्मार्ट रोड के नाम से तैयार की गई है। स्मार्ट रोड में सड़क की चौड़ाई, गुणवत्ता एवं फुटपाथ के अलावा इलेट्रिक व्यवस्था भी स्मार्ट तरीके की ही की जानी थी। इसके विपरीत बिजली के केबल अंडरग्राऊंड करने के बजाए खुली नाली में ही डाल दिए गए हैं। खुले चेंबरों के ऊपर आधे केबल नालियों के भीतर डूबकर वापस ऊपर आए हैं और सड़कों पर लटकते हुए खंबे से जोड़े गए हैं। यह लगातार आवाजाही वाला व्यस्त मार्ग है, जिसमें केबलों में न केवल पैदल चलने वाले, बल्कि वाहन चालकों के भी दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा निरंतर बना हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

