बिलासपुर 5 जनवरी 2026(आरएनएस) बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दगोरी रेलवे स्टेशन में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 37 वर्षीय महिला मनटोरा कौशिक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका मनटोरा कौशिक दगोरी की निवासी थी। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतिका की शादी को 18 वर्ष से अधिक समय हो चुका था, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

