रुड़की 5 जनवरी (आरएनएस)। थाना क्षेत्र में आरोपियों ने एक व्यक्ति के घर पर हमला कर फायरिंग कर दी। पीडि़त ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर तीन राउंड फायर किए और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर हमलावरों की पहचान की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

