रुड़की 5 जनवरी (आरएनएस)। एक महिला ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रोजाना सुबह चार बजे वह अपने पति और दोनों बेटों के साथ भ_े पर काम करने चली जाती है। उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि एक जनवरी की सुबह पड़ोस में रहने वाला आरोपी उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शमशान घाट के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

