रुड़की 5 जनवरी (आरएनएस)। खेल महाकुंभ में एचआर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने 14 स्वर्ण, 14 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं। सोमवार को जीतकर लौटने के बाद स्कूल में इन सभी का स्वागत कर सम्मानित किया गया। स्कूल डायरेक्टर मीनाक्षी अग्रवाल ने स्वागत समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र की बच्चियां खेलों में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने कहा कि लगन और मेहनत ही खिलाड़ी को चमका सकती है। बाद में खेल प्रशिक्षक विशाल तथा हिमांशु पुंडीर ने पदक जीतकर आई बालिका खिलाडिय़ों के नाम की घोषणा की। चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने इन सभी को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। साथ ही दूसरे बच्चों से खेलों में भाग लेने की अपील भी की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

