रुड़की 5 जनवरी (आरएनएस)। हनी निवासी ग्राम कुमराड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता मुकेश उर्फ लाला 30 दिसंबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनके द्वारा संभावित ठिकानों पर तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

