रुड़की 5 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड एकता मंच के बैनर तले अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और सरकार पर मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने के आरोप लगाए। वक्ताओं ने हत्याकांड से जुड़े वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की। रैली गढ़वाल सभा से शुरू होकर आजाद नगर चौक, बीएसएम तिराहा, चंद्रपुरी, दुर्गा चौक और सिविल लाइंस होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

