रुड़की 5 जनवरी (आरएनएस)। बीती एक जनवरी को एक ट्रैक्टर मिस्त्री का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराई है। ग्राम दुगचाड़ा, कोतवाली देवबंद, जिला सहारनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार कस्बे में ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान चलाता है। सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जनवरी की शाम उसका 15 वर्षीय पुत्र सुमित किसी काम से बाजार गया था। लेकिन काफी समय तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

