नैनीताल 5 जनवरी (आरएनएस)। गरमपानी-खैरना बाजार में बीती रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गुलदार बाजार में घूमता नजर आया। यह पूरी घटना बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। व्यापारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गुलदार एक लावारिस कुत्ते पर झपटते हुए दिख रहा है। घटना के बाद दुकानदार और स्थानीय लोग रात के समय घरों और बाजार से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। बाजारवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकडऩे और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

