सीहोर 5 जनवरी (आरएनएस)।जिले के इतिहास में पहले क्रिकेट कोच बने अक्षय दुबाने जो कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के हीरालाल गायकवाड़ टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन को अपनी कोचिंग देगे।
वर्तमान में अक्षय दुबाने शहर के आवासीय क्रिकेट मैदान में खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देते हे, अक्षय दुबाने की कोचिंग में पिछले दिनों सीहोर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर 18 टीम ने संभाग स्तरीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए विजेता बनी थी, इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें भोपाल संभाग की अंडर 18 टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।
दुबाने के कोच नियुक्त होने पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अताउल्लाह खान और मनोज दीक्षित मामा आदि ने बधाई दी है।

