सिरसा 6 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ङिंग क्षेत्र से दो व्यक्तियों को हजारों रुपए का 1 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ङिंग मंडी क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से स्कुटी सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए । उक्त स्कुटी सवार दो व्यक्तियों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक स्कुटी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त दोनों व्यक्तियों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में निमयानुसार तलाशी ली तो स्कुटी की डिग्गी से एक प्लास्टिक का थैला मिला प्लास्टिक थैले को खोलकर चेक किया तो उसमे से 1 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनो कथित आरोपियों की पहचान जगदीश पुत्र अमरलाल निवासी ङिंग मंडी जिला सिरसा व गिरिराज पुत्र रामकुमार निवासी गांव मोचीवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ङिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान ङिंग थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, और रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

