– किसान आईडी से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ,
– कृषि विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैंप में बनवा सकते हैं किसान आईडी
सिरसा 6 जनवरी (आरएनएस)। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला के किसानों की किसान आईडी बनाई जा रही है। किसान आईडी किसानों की एक यूनिक डिजिटल पहचान होगी, जिसमें किसान की जमीन, फसल, बैंक खाता और अन्य आवश्यक जानकारी सुरक्षित रहेंगी। इस आईडी के माध्यम से सरकार किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए दे सकेंगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ इस किसान आईडी के माध्यम से ही मिल पाएगा जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, फसल ऋण व अन्य कृषि ऋण, डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरक, कृषि यंत्र एवं उपकरणों पर अनुदान, कृषि विभाग की सभी नई व पुरानी योजनाएं शामिल हैं। जिन किसानों की किसान आईडी नहीं होगी, उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो सकता है। किसान आईडी से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि समय पर भुगतान भी सुनिश्चित होगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर किसान तक सही लाभ सही समय पर पहुंचे।
एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसान आईडी बनवाने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, जमीन की फर्द या भूमि रिकॉर्ड अथवा ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौराÓ पोर्टल का प्रिंट आदि होना आवश्यक है। इन दस्तावेजों के आधार पर किसान की पहचान सत्यापित कर आईडी तैयार की जाएगी। किसान अपनी किसान आईडी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आसानी से बनवा सकते हैं या किसान स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से किसान आईडी बना सकते हैं। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व राजस्व विभाग द्वारा भी कैंप लगाए जाते हैं, जिसके अंदर भी किसान आईडी बनाई जाती है। कैंपों में मौजूद अधिकारी किसान आईडी से संबंधित जानकारी सत्यापन करते हैं।
किसान आईडी से कृषि क्षेत्र में एक मजबूत डिजिटल व्यवस्था विकसित होगी। इससे योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा और साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो सकेगा। समय रहते किसान आईडी न बनवाने पर भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई आ सकती है। किसान आईडी न केवल योजनाओं के लिए जरूरी है, बल्कि आने वाले समय में जमीन से संबंधित सेवाओं और पंजीकरण प्रक्रियाओं में भी सहायक होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा गांवों में जागरुकता कैंप का आयोजन कर किसान आईडी बनाई जा रही है। – डा. सुखदेव सिंह कंबोज, उप निदेशक कृषि
सिरसा, 06 जनवरी। फोटो 05 – फाइल फोटो गांव जोधकां में किसान आईडी बनाते विभागीय अधिकारी
सोने के लॉकेट व चांदी की बालियां चोरी की वारदात को अजांम देने वाला आरोपी काबू ।
सिरसा….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस
द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत
कार्रवाई करते हुए रानियां थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर
कार्रवाई करते हुए रानियां क्षेत्र में स्थित एक घर से सोने चांदी के
जेवरात व अन्य सामान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां
थाना प्रभारी संब इंस्पेक्टर गुरमिंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 8
रानियां निवासी सीमा देवी पत्नी कुलंवत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में
बताया कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर के समय परिवार सहित किसी काम के
सिलसिले में घर को ताला लगाकर घर से बाहर गए हुए थे । पीडि़ता ने बताया
कि शाम को वापस घर आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला और
जब घर में प्रवेश करके देखा तो घर का सारा समान बिखरा हुआ मिला । पीडि़ता
ने बतलाया कि घर में रखी अलमारी वगैरा चैक की तो उसमें से एक सोने का
लॉकेट,एक जोङी सोने की बालियांं,एक मोबाइल व कुछ अन्य सामान अज्ञात युवक
चोरी करके ले गए । पीडि़ता ने बताया कि उक्त आभूषणों की कीमत करीब एक लाख
30 हजार रुपए है । रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत
के आधार पर रानियां थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ सोना,चांदी के आभूषण
चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान रानियां थाना
पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी राजबीर
सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रानियां को गिरफ्तार कर
लिया है । रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि कथित आरोपी राजबीर सिंह से
पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर कुछ सोने के आभूषण व सामान बरामद कर लिया है
। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक
हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

