रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। मुंडलाना में रंजिश के चलते रविवार रात को आरोपियों ने बिरमपाल के घर में घुसकर अवैध तमंचों से तीन राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मुडंलाना में करीब 20 दिन पूर्व बिरमपाल की पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई थी। गांव की पंचायत में मामला सुलझा लिया गया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बिरमपाल के घर पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

