रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। प्रह्लादपुर खानपुर निवासी समीर किसी काम से गोवर्धनपुर आया था। उसके परिवार से रंजिश रखने वाले गांव के युवक वहां खडे थे। उन्होंने समीर से हाथापाई की। समीर भाग कर घर पहुंचा और परिजनों को बताया। उन्होंने युवकों के घर में शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने लाठी, डंडों से लैस होकर उनके मकान पर हमला बोल दिया। इसमें एक महिला समेत कई लोगों को चोट आई हैं। समीर के भाई इंतजार ने खानपुर थाने में इसकी तहरीर दी। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले में शोएब, आर्यन, अमन व परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

