देहरादून 6 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने ऋषिकेश में गिरफ्तार योगेश डिमरी, सुदेश भट्ट व अन्य की रिहाई को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम अपूर्वा सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेजा। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि ये गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण व राजनीतिक दबाव में हुई है। योगेश डिमरी जो अवैध गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें जेल में रखना गलत है। सरकार तत्काल इन सभी की रिहाई व असल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि जो लोग राज्य की सुरक्षा व सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। यदि सरकार ने उनकी जल्द रिहाई नहीं की तो हम सभी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिला महामंत्री दयाराम मनौड़ी ने कहा कि इस गिरफ्तारी से जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री हेमा कोटनाला, रजनी कुकरेती आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

