देहरादून 6 जनवरी (आरएनएस)। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ मंगलवार सुबह पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 489 बाहरी किरायेदारों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 43 मकान मालिकों के 83 पुलिस एक्ट में कुल 4.30 लाख रुपये चालान किए गए। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

