बागेश्वर 6 जनवरी (आरएनएस)। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। अल्मोड़ा की टीम ने 26 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बागेश्वर की टीम 18 गोल्ड के साथ द्वितीय तथा देहरादून की टीम 11 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढिय़ा, विवेक तिवारी और हेमा बुदियाल ने खिलाडिय़ों को मेडल देकर किया सम्मानित। दो दिन में कुल 110 मैचों का आयोजन हुआ। इसमें आस्था, यशिका, शिया, प्रशस्ति टम्टा, अर्चना, तनीषा ने गोल्ड जीता। सब जूनियर बॉयज में लक्ष्य बिष्ट, कार्तिक, ललित गडिय़ा, शौर्य मनराल, निश्चल वर्मा, प्रतीक बिष्ट, वेदांश, दिव्यांशु, प्रणनील, अंशिका बिष्ट, माही आदि ने गोल्ड जीता। ताइक्वांडो एसोसिएशन के समन्वयक दयाल सिंह ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जतया। इस दौरान उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, प्रदीप जोशी, मयंक दीक्षित, आनंद यादव, इंटरनेशनल खिलाड़ी लतिका भंडारी, कमल बिष्ट, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

