काशीपुर 6 जनवरी (आरएनएस)। एक महिला ने अपने पति पर शादी के 15 साल बाद दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कटोराताल, कुर्मांचल कॉलोनी निवासी एक महिला ने महिला हेल्पलाइन को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसका विवाह 19 मार्च 2010 को कूर्मांचल कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उसका 14 वर्ष का एक पुत्र तथा 12 वर्ष की एक पुत्री है। महिला ने आरोप लगाया कि 2017 में वह गड्डा कॉलोनी निवासी एक युवती के संपर्क में आया और उससे शादी कर मुरादाबाद में रहने लगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

