भोपाल ६ जनवरी (आरएनएस)।टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित मद्रासी कॉलोनी में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि रवि जाधव (३७) मद्रासी कॉलोनी में रहता था। वह घरों में पुताई करने का काम करता था। पिछले पांच दिन से उसको काम नहीं मिला था।
वह शराब पीने का आदी था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सोमवार को वह खाना खाकर सो गया था। मंगलवार की सुबह उसके भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

